मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर योग का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने योग दिवस के नोडल अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी यशवीर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों के बीच योग किया। इस दौरान शिक्षा विभाग, नगर पालिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी योगाभ्यास किया। इसी तरह लालगंज, सलोनी, शिवगढ़, महराजगंज, बछरावां, ऊंचाहार समेत जिले के प्रत्येक ब्लाक में योग दिवस पर लोगों ने योगाभ्यास किया।