फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सहकारी समिति में नहीं उपलब्ध यूरिया, लटक रहा ताला

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 20 Aug 2026 04:17 PM IST

रायबरेली: क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद का स्टॉक खत्म होने से ताले लटक रहे हैं, जबकि कुछ समितियों में सीमित मात्रा में ही यूरिया उपलब्ध है। सहकारी समिति घुरवारा के सचिव अभय बाजपेयी ने बताया कि समिति में फिलहाल मात्र 20 बोरी यूरिया उपलब्ध है। शुक्रवार तक यूरिया की नई खेप आने की उम्मीद है। वहीं बी-पैक्स कटघर के सचिव रामप्रकाश सिंह ने बताया कि समिति में करीब एक सप्ताह से यूरिया उपलब्ध नहीं है। सहकारी समिति रायपुर टप्पा हवेली में भी गुरुवार को ताला लटका मिला। सचिव सुनील ने बताया कि सोमवार को यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया था। गुरुवार शाम तक यूरिया की नई खेप आने की संभावना है। हालांकि घुरवारा सहकारी समिति में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान लल्ला सिंह और देशराज ने बताया कि समिति में खाद सरकारी दरों पर आसानी से मिल जाती है। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया लेने के लिए किसानों पर किसी तरह की बाध्यता नहीं है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खाद ले सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें