फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: विधानसभा और विधान परिषद में उठेगा राजू यादव आत्महत्या कांड

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 19 Aug 2026 07:17 PM IST

रायबरेली: राजू यादव आत्महत्या कांड का मामला अब विधानसभा व विधान परिषद में गूंजेगा। यह बात बुधवार को बीकरगढ़ गांव परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे नेता विरोधी दल विधान परिषद उ.प्र. लाल बिहारी यादव ने कही। उन्होंने परिजनों के सामने एसपी रवि कुमार व एसडीएम विवेक राजपूत से फोन पर बात कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया। गांव निवासी राजू यादव ने एक हफ्ते पहले पुलिस की प्रताड़ना व एनकाउंटर की धमकी से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। परिजन कोतवाल, एसआई व दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए थे। 36 घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया था। मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता विरोधी दल विधान परिषद के नेता , कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव व ऊंचाहार विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव ने मृतक के पिता माताबदल, मां विपाता व पत्नी अंजली से मिले। पत्नी ने रो-रोकर पुलिसिया बर्बरता की कहानी बयां। बताया कि पुलिस ने बिना वजह पति को चौकी में पीटा, पैसा वसूला फिर एनकाउंटर की धमकी दी। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें