फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में फंदे से लटका मिला लापता डीफार्मा छात्र का शव

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 06:09 PM IST

यूपी के रायबरेली में दो दिन से लापता डीफार्मा छात्र सूरज कोरी का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर जंगल में पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। पैर और हाथों पर छाले पड़े थे। चमड़ी उधड़ी हुई थी। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बेटे की हत्या करके पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि सूरज मूलरूप से उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के तेज सिंह का पुरवा, मजरे अलीपुर का रहने वाला था। चार वर्षों से वह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जालिम सिंह का पुरवा मजरे गौरा रुपई में बुआ अनीता देवी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह डीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही कस्बा स्थित एक पैथोलॉजी में नौकरी भी करता था। परिवारीजनों के मुताबिक, बुधवार शाम फोन पर बात करते हुए वह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे गांव से करीब एक किमी दूर जंगल में भैंस चरा रहीं महिलाओं ने सूरज का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें