फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में एक कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 01:21 PM IST

यूपी के रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मट्ठा पीने से करीब 25 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। दूषित मट्ठा पीने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर का है। तबीयत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन बच्चों को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 25 बच्चों में से 6 बच्चों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने जिला अस्पताल का दौरा कर बच्चों का हाल जाना। डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए तैनात कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें