फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मजदूरी करता था युवक

ishwar ashish Updated Mon, 20 Jan 2025 09:56 PM IST

रायबरेली की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एन एच हाईवे पर हसनगंज गांव के पास सोमवार शाम आठ बजे सरौरा निवासी अमन पटेल (23) पुत्र सुरेश कुमार बाइक से घर जा रहे थे। हसनगंज गांव के निकट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने मृत घोषित कर दिया है। युवक की मौत से पिता सुरेश कुमार मां अर्चना देवी बहन जूली का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें