फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बछरावां टोल प्लाजा में लग रहा लंबा जाम

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 04:02 PM IST

यूपी के रायबरेली में आजकल लखनऊ-प्रयागराज एनएच हाईवे पर बछरावां से टोल प्लाजा तक दिन भर जाम लग रहा है। भारी संख्या में प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इस कारण बछरावां से टोल प्लाजा तक शनिवार सुबह 5:00 बजे से ही करीब 10 किलोमीटर की दूरी में जाम की स्थिति रही। राहगीर सुनील सचिन प्रकाश जीतू का कहना था कि वह लोग शनिवार सुबह टोल प्लाजा से शुरू हुए जाम में बछरावां तक आने में उनका ढाई घंटे का समय लग गया। यह सभी भीड़ भारी संख्या में निजी वाहनों से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही है वह लोग भी महाकुंभ ही जा रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महाकुंभ में शाही स्नान के लिए लोग निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं। जिस लिए टोल टैक्स से बछरावां तक का जाम की स्थिति है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें