यूपी के रायबरेली में सलोन नगर के सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में रविवार को एनसीसी दिवस और मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए। सबसे पहले एनसीसी कैडेट्स ने नगर में मानवाधिकारियों को बताते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उसके बाद विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय भावनाओं से ओत प्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य और एनसीसी के कैप्टन अमित कुमार भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं अर्चिता, अंजलि, अल्पना, निधि, आकांक्षा ने सरस्वती वंदना की। कैडेट देव दत्त ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी एनसीसी बालक बालिकाओं ने कैडेट सुमित के नेतृत्व में ड्रिल प्रदर्शन में कौशल का प्रदर्शन किया। छात्रा सानिया ने जिसकी निगाहें करती हैं तेरे कदमों पर सजदा, जलवा तेरा जलवा गाने पर डांस किया। छात्रा सलोनी गौतम ने घर की जान होती है बेटियां , पिता का गुमान होती है बटियां गीत सनाया। राष्ट्रभक्ति से प्रेरित गीत संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं, की चिट्ठी आती है हमें पूछ जाती है कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे पर छात्रा चंदन ने डांस किया। छात्रा रितिका ने देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला गीत पर डांस किया। छात्रा अर्चिता ने तिरंगे की शान में गीत प्रस्तुत किया। वीर जवानों की शान में छात्रा स्वाति जायसवाल ने गीत प्रस्तुत किया। छात्रा अंजलि, सोनाली और सोनिका ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य कैप्टन अमित कुमार भारती ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि एनसीसी की स्थापना देश में बच्चों को फौज की ट्रेनिंग देने के उद्देश्य की गई थी ताकि जब कभी देश में विषम परिस्थितियों आए तो तुरंत एक नई सेना तैयार हो सके। कार्यक्रम का संचालन कैडेट ऋषभ सोनी और शगुन ने किया।