Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Damoh News
›
Damoh Collector stayed overnight in Vananchal village chaupal and listened to the problems of the villagers
{"_id":"674294242fd89098fc03e866","slug":"damoh-collector-stayed-overnight-in-vananchal-village-held-a-chaupal-and-listened-to-the-problems-of-the-villagers-said-forget-who-is-sitting-in-front-of-you-damoh-news-c-1-1-noi1223-2348415-2024-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: वनांचल गांव में रात को रुके कलेक्टर, चौपाल लगाई, ग्रामीणों से कहा- सामने कौन यह भूल जाएं, समस्या बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: वनांचल गांव में रात को रुके कलेक्टर, चौपाल लगाई, ग्रामीणों से कहा- सामने कौन यह भूल जाएं, समस्या बताएं
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर शनिवार रात अचानक चौपाल लगाने के लिए हटा ब्लॉक के आदिवासी गांव घोघरा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा- आप यह भूल जाएं कि सामने कौन बैठा है और बेहिचक होकर अपनी समस्याएं बताएं। इसके बाद ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं कलेक्टर को बताईं।
कलेक्टर कोचर ने शासकीय स्कूल में रात्रि विश्राम किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बात की। इस दौरान कई समस्याएं उनके सामने रखी गईं। कलेक्टर ने इन समस्याओं को नोट कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। चौपाल में पहुंचने पर कलेक्टर ने सबसे पहले ग्रामीणों से कहा, "आप यह भूल जाएं कि सामने कौन बैठा है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आप सभी खुलकर बात करें। हम आपकी बात सुनने आए हैं। आपकी हर समस्या सुनी जाएगी।"
जिस गांव में कलेक्टर पहुंचे थे, वहां अभी तक जल जीवन मिशन की पाइपलाइन नहीं पहुंची है। घरों में नल कनेक्शन नहीं हैं। तीन आंगनवाड़ी केंद्र बने हैं, लेकिन अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। स्कूलों के अतिरिक्त कक्ष खराब स्थिति में हैं। गांव में केवल एक हैंडपंप चालू है, जिससे पूरा गांव पानी भरता है। इस दौरान हटा एसडीएम राकेश मरकाम, जनसंपर्क अधिकारी वाईए कुरैशी, सरपंच अनीता आत्मा सिंह, अभिषेक जैन और अशोक पाठक मौजूद रहे।
जिम्मेदार अधिकारियों से कलेक्टर ने मौके पर लिया जवाब
हटा बीएमओ उमाशंकर पटेल ने बताया कि गांव में 12 बुजुर्ग (70 वर्ष से अधिक) हैं, जिनमें से 8 के पास आयुष्मान कार्ड हैं। दो लोगों के फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण प्रक्रिया जारी है। हटा तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व से जुड़ी समस्याएं मिली हैं, जिनका निराकरण किया जाएगा।
जनपद पंचायत अधिकारी ने पीएम आवास से जुड़ी जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ ने टीकाकरण की स्थिति के बारे में बताया। कलेक्टर ने सुनीता आदिवासी से पूछा कि क्या वे स्वास्थ्य कर्मियों को पहचानती हैं।
परियोजना अधिकारी शिवराय ने तीन अधूरे आंगनवाड़ी केंद्र और बालिका पोषण आहार की जानकारी दी। हटा बीआरसी मनसुख अहिरवार ने बताया कि स्कूल में बच्चों की जाति बदलने में गड़बड़ी महिला बाल विकास विभाग से हुई है।
बंदेज प्रथा पर अंकुश लगाने के निर्देश
बीएमओ उमाशंकर पटेल ने कलेक्टर को बताया कि गांव में बंदेज प्रथा का प्रभाव है। यहां गर्भवती महिलाएं प्रसव के बाद भोजन नहीं करतीं और अस्पताल जाने की बजाय घर पर प्रसव कराती हैं। इससे कई बार गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे इस प्रथा पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।