पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा में बुधवार को सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दंपती समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुराने टैंक के पास ही नए टैंक की सफाई के दौरान हादसा हुआ। तीनों के शव बाहर निकाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।