फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में पूर्व प्रधान के घर में तेज धमाका, परिवार के चार लोग घायल

मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 06:52 PM IST

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली के गांव जादोपुर गहलोइया में पूर्व प्रधान के घर में बुधवार को विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इसके जद में आकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लाया गया। जहां उनका उपचार हो रहा है। बताया जा रहा है कि विस्फोट किसी पटाखानुमा वस्तु में हुआ है। तेज धमाके की आवाज को दूर तक सुना गया। घटना की जानकारी पर एएसपी विक्रम दहिया ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि गांव जादोपुर गहलोइया के एक घर में पटाखानुमा वस्तु में विस्फोट हुआ है। यह घर करीब दो वर्ष से बंद बताया जा रहा है। घर की सफाई के दौरान पटाखानुमा वस्तु फटने से हादसा हुआ है। चार लोगों को साधारण चोट आई है। जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें