इस्राइल और ईरान के युद्ध से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। 10 माह पूर्व से इस्राइल के हाइफा में रहकर काम कर रहे पीलीभीत के आवास विकास कॉलोनी निवासी करन सिंह ने वीडियो भेजकर वहां के हालात बयान किए। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व से पूरे इस्राइल में इमरजेंसी लगाई गई है। इससे कामकाज प्रभावित हुआ है।