पीलीभीत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलसंडा के अधीक्षक पर मरीज से अभद्रता का आरोप लगा है। खदनिया बाबा देवस्थली बिलसंडा के पुजारी अरुण कुमार शुक्रवार रात सांस में तकलीफ होने पर इलाज कराने सीएचसी पहुंचे। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें देख भड़क गए। कहा कि यह अस्पताल है या धर्मशाला। जब चाहे किसी को भेज दोगे। मरीज ने पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।