फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में ईओ आवास पर पुलिस तैनात, सपा के होर्डिंग-बैनर हटे... दीवारों पर पुताई

मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 03:02 PM IST

पीलीभीत में नगरपालिका के कब्जे में आते ही ईओ आवास का रंग भी बदल गया। सपा के बैनर-होर्डिंग तो उसी समय ही हटा दी गई थी। दीवारों का रंग-रोगन करा दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह सपा कार्यालय पर कब्जा लेकर बने नगरपालिका ईओ आवास के पास लोगों की चहलकदमी कम नजर आई। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। पीएसी की गाड़ी भी कार्यालय के पास ही खड़ी है। सड़क से आवाजाही करने वाले शहर के लोग मुड़कर ईओ आवास को देखकर ही आगे बढ़ रहे हैं। सपा कार्यालय पर कब्जा लेने के लिए बुधवार को पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। करीब तीन घंटे तक सपा जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी पुलिस लाइन में रहे। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें