फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में तेज गाड़ी निकालने के विवाद में दो समुदायों के लोग भिड़े, जमकर हुआ पथराव

मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 05:42 PM IST

पीलीभीत के बेनी चौधरी मोहल्ले में तेज रफ्तार से वाहन लेकर जाने को लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। अभी किसी पक्ष की तरफ से पुलिस के पास तहरीर नहीं आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें