फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत-बरेली मार्ग पर तीन किलोमीटर तक लगा जाम, वाहन चालक हुए परेशान

मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 12:41 PM IST

पीलीभीत में बरेली मार्ग पर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक को सड़क किनारे न कराए जाने से मंगलवार सुबह पीलीभीत-बरेली मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतार लग गई। शहर के इंट्री प्वाइंट टाइगर चौराहे से असम चौराहा और अमरिया तिराहे तक वाहनों की लाइन नजर आई। जाम की जानकारी मिलने पर पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश शुरू की। एक घंटे से अधिक समय बाद भी आवागमन सुचारू नहीं हो सका। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। काफी देर बाद वह जाम से निकल सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें