पीलीभीत में भैंस नहलाने गया दियोरिया कोतवाली के गांव जगतपुर (रामनगर) निवासी संजीव बृहस्पतिवार को बाढ़ के पानी में डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव की वजह से बचाया नहीं जा सका। युवक के डूबने की सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। युवक का अभी पता नहीं चला है। उसके परिजनों में कोहराम मचा है।