पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटा है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव और एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी पीएसी के वाहन में सवार होकर बीसलपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे और लोगों से बात की। राहत सामग्री और लंच पैकेट वितरण की जानकारी ली। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया भी साथ में मौजूद रहीं।