फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर जा रहे बुजुर्ग पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 03:45 PM IST

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी सुनील ने बताया कि उनके दादा लालता प्रसाद मंगलवार की सुबह गांव के ही बने शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के समीप खड़ा सांड़ उन पर हमलावर हो गया और उनको जमीन पर पटक दिया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल लालता प्रसाद को बिलसंडा सीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी सांड़ कई लोगों पर हमला कर चुका है। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी लेकिन सांड़ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें