फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: बिलसंडा में सीडीओ ने ब्लॉक परिसर का किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी

मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 03:30 PM IST

पीलीभीत के सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सोमवार को बिलसंडा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम में फाइलों के रख रखाव समेत ब्लाक परिसर में बने तमाम कार्यालय की स्थिति भी देखी। उन्होंने अधीनस्थों से विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त हुए आवेदनों की भी जानकारी ली। सीडीओ दोपहर बाद ब्लॉक परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी भी व्यक्त करते हुए साफ सफाई करने को कहा। ब्लॉक परिसर में बनी इमारत की पुताई के लिए निर्देशित किया। कंडम भवन के लिए रिपोर्ट मांगी। सरकारी आवास पर अवैध रूप से रह रहे परिवार से आवास को खाली करवाने को भी निर्देशित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें