जिले में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दो घंटे हुई बारिश से शहर के शिव चौक, अंसारी रोड, गांधी कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग की सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण सुबह दुकानों पर जाने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।