कांवड़ मेले में अब मुजफ्फरनगर भगवान शिव शंकर के रंग में पूरी तरह रंग गया है। एक से एक अनोखी कांवड़ देखने को मिल रही है। यहां एक ऐसी अनोखी कांवड़ पहुंची, जो हाइड्रोलिक सिस्टम से तैयार की गई है। इसमें शंकर भगवान अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके मस्तक से आग निकलती है, तो वहीं हाथ का डमरू भी बजने लगता है।