मुजफ्फरनगर जनपद में रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बुढ़ाना के एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि हमनें कप्तान साहब से पूछा है कि इस जिले में आप रालोद के नाम को जानते हैं या नहीं। कोई भी कार्यकर्ता अपने मनोबल को न गिराए। यह रालोद का जिला था और रहेगा। सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर स्तर पर कार्यकर्ताओं का साथ दिया जाएगा। किसी भी कार्यकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी की सुनवाई होगी और हो रही है।