फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ब्रजभूषण सिंह बोले- एक बेटा सांसद, दूसरा विधायक, फिलहाल भाजपा में हूं; सपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब

Mohd Mustakim Updated Sun, 03 May 2026 03:53 PM IST

पूर्व सांसद भाजपा नेता ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनका एक बेटा सांसद है और दूसरा विधायक। पत्नी सांसद रह चुकी हैं। वह भी फिलहाल भाजपा में ही हैं। सपा में जाने की अटकलों के सवाल पर कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पिता की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे ब्रजभूषण सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते। पहलवान विनेश फोगाट की ओर से लगाए गए आरोपों पर जवाब देने से इंकार कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें