चरथावल में एक स्कूल के चौकीदार राजू की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मोहन पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जो कि राजू के साढ़ू का बेटा था। वहीं दूसरा आरोपी नितिन राजू का किराएदार है। किराए को लेकर विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है।