शब-ए-बरात पर मंगलवार को पूरी रात खुदा की इबादत होगी। मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पुरखों की मगफिरत के लिए कब्रों पर फातिहा पढ़ेंगे। रातभर घरों और मस्जिदों में इबादत का सिलसिला चलेगा। लोग कब्रिस्तान पहुंचकर दुनिया से रुखसत हो चुके पुरखों की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। साथ ही शहर में कई स्थानों पर स्थित मस्जिदों में मजलिस का भी आयोजन किया जाएगा। शब-ए -बरात के अगले दिन यानी बुधवार को रोजा रखकर इबादत की जाएगी।