कैलसा रोड पर बुधवार को यूट्यूबर उस्मान भारती की टीम और कुछ युवकों के बीच जमकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि यूट्यूबर की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ई-रिक्शे पर बैठाकर उसे पीटते हुए थाने ले गए। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी।