ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की महानगर इकाई ने आज गलशहीद चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर हुई सभा में वकी रशीद ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मारे गए भारतीयों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाए और सेना को आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दे।