बेदखली के आदेश पर शुक्रवार को कछवां विकास खंड के केवटावीर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मांग किया कि तालाब के नाम पर उनके घरों को न उजाड़ा जाए। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर पूर्व के आदेश की जांच की मांग की। ग्राम पंचायत की प्रधान इसरावती देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व में तहसीलदार ने एकतरफा आदेश कर उनके गांव के तालाब के पास आबादी की जमीन का जिक्र नहीं करके गलत तरीके से सीमांकन कर दिया। साथ ही बेदखली का आदेश भी पारित कर दिया। आरोप लगाया कि अब राजस्व टीम ने उन लोगों के घरों पर नोटिस लगाकर दो दिन में घर खाली करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में मुकदमा करने की धमकी दे रहे हैं। इस अवसर पर चंतारा देवी, मनोरा, जगरानी, अरविंद कुमार, सियराम आदि थे।