डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए शुक्रवार को टेंडर मतदान हुआ। इस बार काफी संख्या में 462 वकीलों ने टेंडर से मतदान किया। मतदान के दौरान शहर, कटरा और देहात कोतवाल के साथ पीएसी और अन्य फोर्स तैनात रही। तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था और वीडियोग्राफी में मतदान कराया गया। शनिवार सुबह मतदान होगा। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उप सचिव प्रकाशन, उप सचिव प्रशासन, लेखा निरीक्षक पद पर बृहस्पतिवार को टेंडर मतदान हुआ। टेंडर मतदान के लिए तीन थाने की फोर्स के साथ अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का टेबल सजा था। जहां पर मतदान की पर्ची ले रहे थे। मतदान के लिए बार एसोसिएशन के परिसर में जाने से पहले प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते रहे। मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद बिना मोबाइल के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। पर्ची मिलान के बाद मतदाता को मतपत्र दिया जा रहा था। घेरे में मतदान करने के बाद बाहर रखे बक्से में मतदाता अपना मतपत्र डाल रहे थे। टेंडर मतदान ज्यादातर बुजुर्ग मतदाताओं या जिन मतदाताओं को बाहर जाना था। उन्होंने मतदान किया। कुछ बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर मत लिया गया। दोपहर 12 बजे तक 50 मतदान हुआ। शाम को मतदान पूर्ण होने के बाद 462 मत पड़ा। कुल 2250 मतदाता है। बाकी मतदान शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। इसके बाद मतणगना होगा। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।