सिखों की पगड़ी को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान पर आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा वाराणसी के बाद अब मिर्जापुर में इसका आक्रोश देखने को मिला । मिर्जापुर के सिख समाज ने शनिवार को भरुहना तिराहा पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस बयान के विरोध में बीते दिन वाराणसी के सिगरा थाने में मामला दर्ज हुआ था।अब इस मामले पर सिखों ने अपना आक्रोश प्रकट किया है।