दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बनाये जाने और उनके शपथ ग्रहण पर मिर्जापुर के आम आदमी पार्टी नेताओं ने कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता चैंबर में हर्ष जताते हुये मिठाई खिलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे ने कहा कि आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाना मिर्जापुर के लिये सम्मान का विषय है। उनका मिर्जापुर से जुड़ाव रहा है। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि नया सीएम आतिशी को बनाने पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निर्णय अच्छा है।