मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर नई बस्ती मोहल्ले में रविवार की देर शाम फंदे से लटककर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था, जहां रात भर में चूहे शव को कुतर कर खा गए। सुबह शव निकालने परिजन पहुंचे तो देखा लगभग आधा किलो मांस चूहे खा गए हैं। हालांकि रात को ही परिजनों ने अस्पताल में शव रखने के लिए फ्रीजर खराब होने का आरोप लगाया।