फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में अस्पताल की इमरजेंसी में रात को भी पैथोलॉजी की सुविधा

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST

मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में अब रात के समय भी पैथालॉजी की सुविधा मिलेगी। रात को आठ से सुबह आठ बजे तक और रविवार को 24 घंटे की सुविधा मिलेगी। इससे रात को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लाभ मिलेगा। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर केंद्रीय पैथालॉजी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रैन बसेरा और कोल्ड वेव वार्ड का भी शुभारंभ किया। मेडिकल कॉलेज में पैथालॉजी की सुविधा सुबह आठ से रात आठ बजे तक मिलती है। रात के समय अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा ही चलती है। इस दौरान आने वाले मरीजों के पैथालॉजी जांच की जरूरत पड़ती है, तो उनको बाहर जाकर जांच कराना पड़ता है। कई जांच रात के समय बाहर नहीं हो पाते। इसे देखते हुए मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी के ऊपर इमरजेंसी पैथालॉजी का निर्माण कराया। इसके निर्माण के बाद शुक्रवार को पैथालॉजी का शुभारंभ हो गया। रात में पैथालॉजी जांच से मरीजों को उपचार बेहतर मिलेगा। इसके अलावा अस्पताल में बने रैन बसेरा का भी शुभारंभ किया गया। रैन बसेरे में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग हॉल, किचन और शौचालय बना है। इमरजेंसी पैथालॉजी के ऊपर बने कोल्ड वेव वार्ड का भी शुभारंभ किया गया। इसे महाकुंभ के दृष्टिगत बनाया गया। यहां पर ठंड से बचाव के उपाय किए गए हैं। शुभारंभ के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह, सीएमएस डॉ. एसके श्रीवास्तव, एमएस डॉ. सुनील सिंह, डॉ. सचिन किशोर, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, निर्मला राय, विमलेश दुबे आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें