मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में संपूर्ण समाधान दिवसर पर महिला ने हंगामा कर लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की । महिला का आरोप है कि तहसील के एक लेखपाल ने उनकी समस्या तो नहीं सुनी बल्कि अभद्र व्यवहार किया ।महिला का नाम दुलारी देवी है और जमुई निवासी बताई जा रही है। हंगामें की सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया फिर महिला का आक्रोश शांत हुआ लेकिन बड़ा सवाला ये है कि जनता की सेवा करने वाले लेखपाल आखिर जनता की क्यों नहीं सुन रहे ?