अहरौरा पुलिस ने शनिवार की रात को बेलखरा मोड़ हाईवे के पास से होंडा सिटी कार के अंदर सीट के नीचे केबिन बनकर गांजा लेकर जा रहे अंतर्राज्यीय दो तस्करो को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15 लाख का गांजा बरामद किया। गांजा की महक न आए इसके लिए तस्करो ने कार में फिनाफ्थलीन की गोली रखी थी।