श्रीराम जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा समिति की बैठक नगर के कटरा बाजीराव स्थित होटल ग्रैंड इन में संपन्न हुई। इसमें दायित्व वितरण के साथ हर घर से श्रीराम भक्तों को शोभा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में वार्ड और मोहल्लों से शामिल होने वाले डीजे, झांकी और नगर में बनने वाले स्वागत द्वार की सूची पर चर्चा की गई। प्रदेश के टाॅप टेन शोभायात्रा को और भव्य बनाने का संकल्प जय श्रीराम का जयघोष लगाकर किया।