पितृ विसर्जन पर रविवार को गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खोवा, जौ के आटे का पिंड तैयार कर लोगों ने पितरों का तर्पण किया। नगर में बरियाघाट के अलावा विंध्याचल स्थित शिवपुर रामगयाघाट पर लोगों की भीड़ रही। इसके चलते घाटों से जुड़ी सड़कों पर भीड़ रही। नगर के बरियाघाट पर सुबह से शुरू हुआ तर्पण का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। इसी तरह नारघाट, पक्काघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, कचहरीघाट पर लोगों ने पिंडदान कर पितरों का तर्पण किया। गंगा उस पर चील्ह, कमासिन, गहिया, हरसिंहपुर, गड़गेड़ी आदि घाटों पर भी तर्पण के लिए भीड़ लगी रही। अधिकांश घाटों पर बैरिकेडिंग नहीं होने से स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सड़क की पटरियों पर श्राद्ध कर्म से जुड़े सामानों की दुकानें सजी रहीं।