फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, नेताओं ने दिया धरना; दरोगा निलंबित

मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता व भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह के साथ बैंक में दरोगा द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थप्पड़ मारने के बाद थाने लाकर बैठाया गया। इससे आक्रोशित भाजपा नेताओं ने कटरा कोतवाली का घेराव करते हुए धरना दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल अन्य पदाधिकारी के साथ धरने पर बैठे। बारिश होने के बाद भी भाजपा नेताओं का धरना जारी रहा। मौके पर एएसपी सिटी ने जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसएसपी सोमेन बर्मा द्वारा दरोगा को निलंबित करने पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें