ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)की भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट के माध्यम से भर्ती कराने वाले गैंग के सरगना समेत 13 आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। ये लोग डाक अधीक्षक अलीगढ़ से सेटिंग कर गैंग फर्जी तरीके से भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की फिजिकल डाक्युमेंट वेरिकेशन कराते थे।