मेरठ के परतापुर थाने में भाकियू का धरना चाैथे दिन भी अनवरत जारी रहा। सैकड़ों किसान मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनावों में 102 नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ भाकियू के नेतृत्व में किसान शुक्रवार से परतापुर थाना परिसर में धरने पर बैठे हैं। भाकियू युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गाैरव टिकैत का कहना है कि सरकार की तानाशाही चल रही है, किसानों का हक छीना जा रहा है। ये किसानों की लड़ाई है,लंबी चलेगी। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ये सच और झूठ की लड़ाई है। यदि किसान गलत होंगे तो उठ जाएंगे।