मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी महताब के परिवार के साथ मारपीट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित पक्ष गांव से पलायन करने प्रयास किया है। जैसे ही मामला ग्रामीणों को पता चला तो पीड़ित पक्ष के घर पर भीड़ जमा हो गई। बता सोमवार को गांव जसड सुल्तान नगर में एक ही कुनबे के महताब व सकील पक्ष के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें वसीम व सय्याद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था। जबकि अन्य आरोपियों को अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पीडित पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिससे नाराज होकर पीडित पक्ष ने सोमवार को अपने मकान के बाहर दबंगों के डर से पलायन लिख दिया। और सोमवार सुबह को घर का सामान गाडी में लादकर घर पर ताला जडकर गांव से परिवार समेत जाने लगे। इस बीच ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पीडित परिवार की महिलाओं समेत सभी ने रोते-बिलखते हुए आरोपियों से खुद काे जान का खतरा बताया। घंटो चले हाई-वोल्टेज फैमली ड्रामे के बाद ग्राम प्रधान अफजाल व गांव के गणमान्य लोगों के आश्वासन पर पीड़ित परिवार गांव में ही रुक गया है।