मेरठ। मवाना में भगवान श्री राम लीला कमेटी द्वारा नगर के सुभाष बाजार में भरत मिलाप की ऐतिहासिक परंपरा में श्रीराम व लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न का मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला मैदान प्रीत नगर से राम और लक्ष्मण बने कलाकार रथ पर सवार होकर बैड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दूसरी ओर रामलीला मैदान तहसील रोड से रथ पर सवार होकर भरत और शत्रुघ्न श्रीराम से मिलाप करने के लिए नगर के सुभाष बाजार के चौराहे पर पहुंचे। वहां मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक द्वारा तिलक लगाकर श्रीराम-लक्ष्मण का भरत मिलाप कराते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा व आतिशबाजी की गई। इस दौरान सुभाष दीक्षित,डॉ ओमपाल सिंह, संजय शर्मा, राजेंद्र, योगेंद्र रस्तोगी, शेखर आजाद बाल्मीकि, आदि रहे।