फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शहीद स्मारक भैंसाली चौराहे पर जाम से स्कूली बच्चों को परेशानी

डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 Jan 2026 10:36 AM IST

मेरठ के शहीद स्मारक भैंशाली ग्राउंड चौराहे पर सुबह के समय लगने वाले जाम के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही समय वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूलों में पहुंचने का होता है, लेकिन रोडवेज बसों और अन्य वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते चौराहे पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस की कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आती, जिसके चलते हालात और बिगड़ जाते हैं। मजबूरी में स्थानीय नागरिकों को ही आगे बढ़कर जाम खुलवाने में मदद करनी पड़ती है। जाम के कारण छात्रों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही है, वहीं अभिभावकों और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से सुबह के समय चौराहे पर स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें