मेरठ के सलावा में बन रहे उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। पहले शैक्षणिक सत्र में बीपीईएस के कोर्स से शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। पहले बैच में 50 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा पांच सीट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रखी गई है। शुक्रवार को खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि खेल विश्वविद्यालय की निर्माणधीन बिल्डिंग का कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी 62% विश्वविद्यालय का काम पूरा हो गया है बाकी काम भी तेजी से चल रहा है फिलहाल विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू की जाएगी। सबसे पहले बीपीईएस का कोर्स शुरू किया जाएगा जिसमें पहले सेमेस्टर के लिए 50 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। पांच सीट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रखी गई है। बीपीईएस कोर्स के लिए एक सेमेस्टर की फीस 7 हजार रुपये रखी गई है। सभी प्रवेश ओपन वर्ग में लिए जाएंगे। सामान्य श्रेणी में 45% अंक होना जरूरी है जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि खेल विश्वविद्यालय में चार कॉलेज कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन, कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स साइंस, कॉलेज आफ स्पोर्ट्स कोचिंग और कॉलेज ऑफ़ लैब साइंस संचालित किए जाएंगे। इनमे 16 डिपार्टमेंट होंगे। इस दौरान कुलसचिव सुनील कुमार झा वित्तीय नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा आदि मौजूद रहे