किदवई नगर में कपड़ा व्यापार आसिम के मकान में आग लगने से उनकी पत्नी और पांच बच्चों की मौत हो गई थी। सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल किदवई नगर पहुंचा और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन के साथ दो लाख रुपए का चेक भी दिया। इस दौरान सपा शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, आदिल चौधरी, जिला अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।