पटना में पीएम मोदी का मंदिर बनाने का एलान: दिल्ली में हुई पूजा, मोदी चालीसा का हुआ पाठ; वीडियो आया सामने
राजन सिंह वही हैं, जिन्होंने हाल ही में पटना में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने की घोषणा की थी। मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले ही दिल्ली में उनके नाम पर चालीसा का पाठ किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया भवन में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का रूप बताते हुए उनकी पूजा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम पर तैयार की गई भगवान नरेंद्र मोदी चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नमह भारत संस्था की ओर से किया गया। हालांकि कार्यक्रम प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के भवन में होने के बावजूद प्रेस क्लब ने इससे खुद को अलग कर लिया है। प्रेस क्लब के मुताबिक, उसे यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी और इस आयोजन से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
राजन सिंह वही हैं, जिन्होंने हाल ही में पटना में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने की घोषणा की थी। मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले ही दिल्ली में उनके नाम पर चालीसा का पाठ किया गया।
पहले बता चुके पीएम मोदी को श्रीराम का अवतार
राजन सिंह इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार भी बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि दोनों एक बराबर हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री को भगवान बताते हुए कहा था कि बिहार में किन्नरों को मिले अधिकारों के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी भूमिका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.