जागृति विहार सेक्टर 2 बिजलीघर नाले के पास लगभग 15 फीट लंबा अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। वन विभाग कर्मचारी मंगतराम, सुरेश और छात्र नेता विनीत चपराना ने अजगर के बिल में फिनायल डालकर निकालने का प्रयास किया। लगभग 3 घंटे प्रयास करने के बाद वन विभाग की टीम खाली हाथ चली गई।