ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में पिछले लंबे समय से लोग बंदरों के उत्पात से काफी परेशान थे। इसके बाद नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक के निर्देश पर बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया। करीब एक हजार बंदर पकड़ने का अभियान चल रहा है अभी तक करीब 600 बंदर पिंजरे में कैद हो चुके हैं इस मामले में कस्बे के विनोद राठी ने कहा कि नगर पंचायत का यह अभियान काफी सराहनीय है और ऐतिहासिक नगरी में नगर पंचायत द्वारा अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं जिन सड़कों को पिछले 20-25 वर्षों में नहीं बनवाया गया था वह भी बनकर तैयार हो गई है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने नगर पंचायत के कार्यों की सराहना की।