फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का विरोध

Mohd Mustakim Updated Mon, 30 Mar 2026 05:55 PM IST

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने मवाना तहसील पहुंचकर सीओ मवाना कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के रामराज टिकौला शुगर मिल के प्रबंधन द्वारा ग्राम अस्सा के तोल सेंटर पर हुई कहासुनी के बाद पांच किसानों पर मारपीट, अभद्रता करने की गंभीर धाराओं में बहसूमा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही उड़ीसा पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित उड़ीसा के किसानों को धरनास्थल से ही गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक चौधरी राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें